2020/11/26

यौन शोषण:शादी का दबाव बनाया तो कहा 50 हजार रुपए लो, किसी और से विवाह कर दो

BIHAR-ARARIA-मदनपुर ओपी क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय युवती के साथ पैरवाखुड़ी के त्रिलोक कुमार सिंह नामक एक युवक ने शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक यौन शोषण किया। 

इस दौरान युक्ति दो बार गर्भवती हुई। लेकिन युवक धोखे से दवा खिलाकर दोनों बार गर्भपात करा दिया। बारंबार गर्भपात कराने के बाद युवति अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद परिजन शादी का प्रस्ताव लेकर युवक के घर पहुंचे। लेकिन युवक के परिजनों ने युवती के पिता को कहा मेरा लड़का ने गलत काम किया है। इसीलिए 50 हजार ले लो और अपनी बेटी की शादी दिल्ली और पंजाब में किसी अधेड़ से करा दो।

यदि मेरे बेटे से शादी करना चाहते हो तो इसके लिए तुम्हें लाख दहेज और एक आल्टो देना पड़ेगा। इसके बाद पीड़िता के परिजन घर लौट आए इसके बाद अपनी बेटी को लेकर महिला थाना अररिया पहुंचे।

 जहां पीड़ित युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला पुलिस मामले की छानबीन कर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

जल्द होगी गिरफ्तारी
महिला थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर रीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

काली मेला के दौरान हुआ थी युवक से संपर्क
पीड़ित युवती ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व दो कड़िया काली मंदिर मेला परिसर में युवक से संपर्क हुआ था। इसके बाद युवक उसका घर उसके घर आने जाने लगा।

 घर आने जाने के साथ युवक मोबाइल से भी बात करता रहता था। इसी क्रम में युवक ने युक्ति को झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित युवती ने बताया कि 2 वर्षों तक युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।