2020/11/05

बिहार से इस वक्त बड़ी खबर-गंगा नदी में नाव पलटी, पांच दर्जन लोग थे सवार,तलाश जारी

DESK-नवगछिया के तिनटंगा करारी गंगा घाट पर दर्शनियां धार में गुरुवार की सुबह लोगों से भरी नाव पलट गई। नाव पर पांच दर्जन से अधिक लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। 

जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के डूबने से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें त्रिशूल यादव की पत्नी सुलेमा देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती होने वालों में चांदनी देवी, खैरा देवी, रानी देवी, शर्मिला देवी, प्रमीला देवी, प्रेमलता देवी, मनीषा कुमारी , इंदिरा देवी आदि शामिल हैं।

 उनका गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में किया जा रहा है। दर्शनियां धार में तेज बहाव में चल रहे भंवर में फंस जाने से हादसा हुआ है। आधा दर्जन लोगों को डूबने से स्थानीय लोगों ने बचा लिया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिनटंगा करारी से मकई की बुआई करने नाव से निकले थे लोग

तिनटंगा करारी गांव से गुरुवार की सुबह गंगा पार वाले दियारा स्थित अपने खेतों में मकई की बुआई के लिए नाव से लोग निकले थे। नाव से जाने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। नाव महतो बहियार घाट से रवाना हुई तब हालात सामान्य थे।

 जैसे ही नाव दर्शनियां धार में गई वहां के तेज बहाव में भंवर में फंस जाने के कारण नाव पलट गई। दियारा जा रहे अन्य गांवों के लोग भी घाट पर मौजूद थे।

 जिनकी तत्परता से आधा दर्जन लोगों को डूबने से बचा लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निरला यादव और दर्शन मंडल की रवाना हुई थी नाव

तिनटंगा करारी निवासी निरला यादव और दर्शन मंडल की नाव रवाना हुई थी। रोज की तरह लोग दियारा में अपने खेतों में बुआई के लिए निकले थे। अचानक नाव तेज धार की चपेट में आ गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निरला यादव की नाव पलट गई जबकि दर्शन मंडल का नाव में अचानक पानी भरने लगा। जिसके बाद उसपर सवार लोग धार में कूदने लगे। इस दौरान लूखो मंडल की पत्नी के डूब जाने की बात सामने आई।