2020/11/05

कल्याणपुर से 11, वारिसनगर 20, समस्तीपुर 26, मोरवा 19 और सरायरंजन से 11 उम्मीदवार मैदान में, प्रचार का आज अंतिम दिन

BIHAR-SAMASTIPUR-विधान सभा आम चुनाव के तीसरे चरण को लेकर प्रचार-प्रसार गुरूवार को शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके बाद शुक्रवार को उम्मीदवार केवल जनसंपर्क अभियान ही चला सकेंगे। 

जिसमें उनके साथ दो आदमी से ज्यादा लोग मौजूद नहीं होंगे। वहीं शनिवार 7 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 

बताया जाता है कि तीसरे चरण के चुनाव को लेकर कल्याणपुर व सरायरंजन से 11-11, वारिसनगर से 20, समस्तीपुर से 26 व मोरवा से 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यानि इस चरण में 5 विधान सभा सीट के लिए 87 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता करेगी। बताया जाता है कि इस चरण में 14.64 लाख मतदाता मतदान करेंगे। 

चुनाव को लेकर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के शीर्ष नेताओं की जिला में जन सभा जारी है। 

वहीं उम्मीदवारों की प्रचार गाड़ी हरहाल में मतदाता को अपनी ओर खींचने के लिए बार-बार वोटरों के घर व मोहल्ले में दस्तक दे रही है। वहीं इसको लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी कर ली गई है।