इस मामले में महिला बच्चा चोर समेत कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं. यही नहीं इस केस में पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का भी पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और बताया कि यह गैंग पहले भी इस तरह के काम करता रहा है.
बता दें कि बच्चे के परिजन 24 अगस्त को पीएमसीएच इलाज कराने आए थे. वैसे तो वे मूल रूप से समस्तीपुर के रहने वाले हैं. लेकिन इलाज के लिए बच्चे को लेकर आए और बच्चा ही चोरी हो गया.
उन्होंने बताया कि महिला बच्चा चोर ने पीड़ित परिजनों को झांसे में लेकर महिला ने बच्चे की चोरी की थी. हालांकि, यह पूरी घटना पटना पीएमसीएच के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसकी मदद से पुलिस ने बच्चा चोरी मामले का उद्भेदन किया.
पुलिस ने यह बताया कि महिला ने बच्चे को 30 हजार रुपए में बेच दिया था. इसके बाद पुलिस ने तथ्यों का पीछा करते हुए बच्चे को बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया.