पुलिस ने बताया कि यह लड़की बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में एग्जाम देने आई थी. जब यह एग्जाम देने के बाद बाहर निकली तो i20 कार पर सवार एक युवक ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की.
लड़की ने कार में बैठने से इनकार किया तो आरोपी उसे गोली मारकर फरार हो गए.इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
युवक ने सिटी बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में तृतीय वर्ष की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अग्रवाल कालेज के ठीक सामने वारदात को अंजाम दिया। हमलावर अपने साथी के साथ कार में सवार होकर आया था। उसने पहले छात्रा को कार में खींचने का प्रयास किया।
असफल रहने पर गोली मार दी। छात्रा का नाम निकिता है। छात्रा के पिता मूलचंद तोमर मूलरूप से यूपी के हापुड़ निवासी हैं। लंबे समय से यहां सेक्टर-23 के पास रिहायशी सोसायटी में रहते हैं।
उनके मुताबिक रोजका मेव निवासी तौफिक नाम का युवक 12वीं कक्षा तक निकिता के साथ पढ़ा था। वह उस पर दोस्ती के लिए दबाव डालता था, मगर उसने इसके लिए साफ इन्कार कर दिया था। उसने साल 2018 में छात्रा का अपहरण भी किया था।