2020/10/21

शादी का झांसा देकर तीन साल से यौन शोषण करने का लगाया आरोप-FIR दर्ज

BIHAR-DARBHANGA-झांसा देकर यौन शोषण करने और शादी करने के नाम पर दो लाख रुपए उपहार स्वरूप ले लेने का एक मामला सामने आया है। 

मामले को लेकर पीड़िता की ओर से महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेंता निवासी अविनाश कुमार सहनी को आरोपित किया गया है। पीड़िता का कहना है कि विगत तीन वर्ष से शादी का झांसा देकर आरोपित उसका यौन शोषण कर रहा है। 

वहीं, शादी करने का दबाव देने पर तैयार हो गया और उपहार स्वरूप दो लाख रुपए नकद ले लिया। इसके बाद अतिरिक्त दो लाख रुपए की मांग करने लगा। महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।