वाराणसी की रहने वाली गायिका का आरोप है कि 2014 के चुनाव में उसे प्रचार के लिए बुलाया गया था. जब वह चुनाव प्रचार के बाद विधायक विजय मिश्रा के घर धनापुर पहुंची तो विधायक ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया.
उसने अपने बेटे विष्णु मिश्रा और एक अन्य शख्स विकास मिश्रा से उसे बनारस छोड़ने के लिए कहा. वहां से दोनों उसे सामने के कमरे में ले गए और उसका बलात्कार किया.
गायिका का आरोप है कि विजय मिश्रा ने घर में रखे हथियार दिखाकर बोला कि किसी को कुछ बताया तो इन्हीं हथियारों से तुम्हें ऊपर पहुंचा देंगे.
इसके बाद विधायक लगातार उसे फोन करके उसके साथ वीडियो चैट पर ऑनलाइन सेक्स करने के लिए कहते और अपने कपड़े उतार देते. बीच में नौकरी दिलाने के लिए डॉक्यूमेंट लेकर अपने प्रयागराज के घर पर बुलाया और वहां भी बलात्कार किया.
गौरतलब है कि विजय मिश्रा भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक हैं. तीन बार सपा से विधायक रहे और सपा में विधायक रहते हुए अपने बेटी सीमा मिश्रा को लोकसभा चुनाव में भदोही से टिकट दिलाया.
पीड़िता के मुताबिक उसी चुनाव में वह प्रचार करने आई थी और चुनावी कार्यक्रमों में वह गाना गाकर प्रत्याशी के लिए वोट मांगती थी.