2020/10/19

सीतामढ़ी में मासूम लड़की का शव बरामद,रेप के बाद मर्डर की आशंका,प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून

BIHAR-SITAMARHI-सोनबरसा थाने के एक गांव स्थित लीची बगान में रविवार की सुबह लीची के पौधे के नीचे आठ वर्षीय मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से दुपट्टा से बनाई रस्सी व एक कागज की पर्ची भी बरामद हुई।

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बच्ची की मां घटनास्थल पर पहुंची। जहां अपनी मासूम बेटी का शव देखकर वह बार-बार अचेत हो जा रही थी। 

होश संभालते हुए उसने बताया कि उसकी दो पुत्री शनिवार को बकरी के लिए घास काटने सरेह की ओर गई थी। करीब 5 बजे छोटी पुत्री भी दोनों बहन को खोजने निकली।

इस बीच घास काटने गई दोनों पुत्री वापस आ गई, लेकिन उन्हें खोजने गई बच्ची देर रात तक वापस नहीं लौटी। ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 

लेकिन, वह नहीं मिल सकी। रविवार की सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण महिलाओं को लीची के पेड़ के नीचे बच्ची का शव मिला। मां ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर साक्ष्य छुपाने के लिए दुपट्टे को रस्सी बनाकर गला में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि निकट ही एक पेट्रोल पम्प है, जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। कैमरा को खंगालने से दोषियों का पता चल सकता है। 

बच्ची तीन बहन और दो भाई हैं। जिसमें एक भाई छोटा व बच्ची मदरसा में पढ़ती थी। उसके पिता आरा में मजदूरी का काम करते हैं।इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं