BIHAR-SAMASTIPUR-रोसड़ा दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन के लिए गुरूवार को मतदान कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
मतदान को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग बूथ बनाये गये थे। जिसमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए ब्लॉक ऑफिस पर दो मतदान केंद्र बनाये गये थे।
ब्लॉक परिसर में ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक मतदान केंद्र तथा नगर पंचायत कार्यालय में दो मतदान केंद्र पर दिन भर मतदाताओं की आवाजाही लगी रही।
स्नातक क्षेत्र के कुल 1934 में 1056 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 192 मतदाताओं ने मतदान किया। पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर सिंह तथा प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।
रिपोर्ट-आमिर खान