उन्होंने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन पूनम कुमारी (19) बीते 30 सितंबर को घर से फरार हो गई है। प्रेम प्रसंग में गांव में रह रहे बिट्टू लैया (22) के साथ भागने की आशंका जताई थी। जिसका घर बौंसी थाना क्षेत्र के गुरिया गांव में बताया था।
जो चंडीडीह गांव में ही अपने नानी घर में रहता है। इस आधार पर पंजवारा पुलिस ने छापेमारी कर प्रेमी जोड़े को बरामद कर मंगलवार को थाना लाया।
थाना में पूछताछ में दोनों ने स्वेच्छा से शादी रचाने की बात कबूली। कहा कि, हमदोनों ने बीते 30 सितंबर को ही मधुसूदन मंदिर बौंसी में शादी कर ली है।
हमदोनों पति पत्नी के तौर पर साथ रहना चाहते हैं। मौके पर थाना में दोनों पक्षों के स्वजन पहुंचे थे। लड़की की मां व अन्य स्वजनों ने घरवालों की इज्जत, मर्यादा का वास्ता दिया। काफी समझाने बुझाने की चेष्टा की, लेकिन दोनों नहीं माने।
अंतत: थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने दोनों के बालिग होने की स्थिति में उसके निर्णय के आलोक में पति पत्नी के रुप में साथ साथ रहने की रजामंदी पर मुहर लगा दी। थाना से बांड भरकर उसे अपने पति के साथ राजी खुशी से थाना से विदा कर दिया गया।