सरपंच ने बताया कि एरई गांव निवासी चंदन कुमार की शादी चार साल पूर्व दनियावां की बिरजू प्रसाद की पुत्री संजू कुमारी से हुई थी। चंदन को दो बच्चे भी थे, लेकिन एक साल से चंदन संजू को छोड़कर रांची में दूसरी शादी कर ली। इसको लेकर घर में विवाद चल रहा था।
कुछ दिन पूर्व ही यह मामला ग्राम कचहरी में आया। सर्वसम्मति से चंदन और संजू के बीच तलाक के कागजात तैयार करा उसके छोटे भाई कुंदन कुमार (22 वर्ष) से संजू कुमारी की शादी का प्रस्ताव रखा गया।
इस दौरान चंदन ने मां-बाप की जिम्मेदारी चंदन पर देते हुए अपने हिस्से की संपत्ति भी कुंदन के नाम कर दी। ग्राम कचहरी में हुए इस फैसले को ग्रामीणों ने भी सराहा। इसके बाद बुधवार को दोनों की शादी कराई गई। मौके पर न्याय मित्र योगेंद्र प्रसाद, उप सरपंच संतोष कुमार, पंच और दर्जनों ग्रामीणों के अलावे दोनों पक्ष के दर्जनों लोग मौजूद थे।