आरोप है कि काले बाबा इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करवाता था. इलाके के लोगों ने एक महिला और पुरुष को मजार के अंदर बने कमरे से आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़कर काले बाबा की करतूत को उजागर किया. और पूरी वारदात का वीडियो बना लिया.
इसके बाद बाबा की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया. आरोप है कि काले बाबा मजार से सटे कमरे में सेक्स रैकेट चला रहा था.
एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि मजार संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है.
पुलिस की पूछताछ में काले बाबा ने बताया है कि वह महिलाओं का इलाज करता था. आरोपी बाबा सफ़ेद दाग या बच्चे न होने की समस्या का इलाज करते थे. इसी की आड़ में वह महिलाओं से धंधा भी करवाता था. मजार के अंदर इस गंदे काम को होता देखकर आस-पास के लोगों में रोष भी देखने को मिला.