गिरफ्तार बदमाश थाना क्षेत्र के जाया गांव के रूपेश कुमार व असिया गांव क अनिल कुमार शामिल है। वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहा। इसमें एक चोरनिया गांव का रवि कुमार शामिल है। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेला ढाला के निकट चार बदमाश जमा हुए है। उसके पास हथियार है। वे आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस रेड करते हुए रेला ढाला के निकट पहुंचे। तो वहांं चार बदमाश बैठे हुए मिले। पुलिस गाड़ी को देखते ही चारो भागने लगे। इसमें से दो को खदेड़ कर पकड़ा गया।