2020/10/22

मुजफ्फरपुर में राजस्थान से पति घर ले आया महिला मित्र, विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर निकाला

BIHAR-मुजफ्फरपुर सदर थाना के पताही हरि गांव का एक युवक राजस्थान से महिला मित्र को अपने साथ लाया। कुछ दिनों तक उसे अपने रिश्तेदार के घर पर रखा। अब उसे अपने घर पर रखना चाह रहा है। 

पत्नी जब विरोध की तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पत्नी ने सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पति राजस्थान में निजी कंपनी में काम करता है। 

महिला का आरोप है कि पति दूसरी महिला को घर पर रखने की जिद कर रहा है। विरोध करने पर उसके व बच्चों के साथ मारपीट करता है।

10 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई। तीन बच्चे हैं। वह दूसरे के घर में मजदूरी कर अपना व बच्चों का भरण-पोषण करती है। पति ने दो वर्षों से घर पर रुपये भेजना बंद कर दिया है। 15 दिन पूर्व वह राजस्थान से एक महिला मित्र को साथ लाया।

 उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन पति अपनी जिद पर अड़ा है। चेतावनी दी है कि उसकी महिला मित्र यहां रहेगी तभी वह यहां रहेगा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ङ्क्षसह निराला ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।