2020/10/22

बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2020 के लिए समस्तीपुर के 57 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हुआ

BIHAR-SAMASTIPUR- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं चौक चौबन्ध व्यवस्था का जिला प्रशासन के द्वारा की गई थी। 
इसकी निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया जिस के वरीय प्रभारी श्री राजीव रंजन सिंहा अपर समाहर्ता थे। 

नियंत्रण कक्ष में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी देवव्रतमिश्रा व्यवस्था को देखा एवं मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार के नेतृत्व में फोन के माध्यम से एवं कंप्यूटर पर वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र का अवलोकन पूरे दिन किया जाता रहा। 

शुरू में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा, किंतु जैसे जैसे दिन बढ़ा मतदाताओं ने रुचि दिखाना शुरू किया। 
स्नातक क्षेत्र के लिए 55% एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए 74% मतदान जिला में हुआ। 

सभी पीठासीन पदाधिकारी को मतपेटी संग्रहन दंडाधिकारी का भी प्रभार दिया गया ,जो पोल्ड बॉक्स के साथ दरभंगा सीएम कॉलेज मैं गठित बज्र गृह में जाकर सामग्री जमा करेंगे।

रिपोर्टरः संतोष कुमार ठाकुर