2020/10/21

ओलंपिक खिलाड़ी पूनम मलिक को मिल गया मिस्‍टर राइट, इंस्‍पेक्‍टर संग की सगाई

DESK-ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी उमरा की बेटी पूनम मलिक की रविवार को सगाई हुई। इस दौरान घर पर साधारण कार्यक्रम रखा गया और परिवार के लोग ही शामिल हुए। हालांकि शादी की अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

पूनम की सगाई गोरछी निवासी सुनील ख्यालिया के साथ हुई है। सुनील दिल्ली में सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पूनम भी आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पूनम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 खिलाड़ी भी पूनम को बधाई दे रहे हैं।
अभी कोई टूर्नामेंट नहीं, फिलहाल फिटनेस पर ध्यान
हॉकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं पूनम मलिक का कहना है कि अभी कोई भी टूर्नामेंट नहीं है। ऐसे में वह घर पर ही फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं।

 गौरतलब है कि पूनम ने हॉकी में न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की झोली में पदक डाले हैं.

पूनम की उपलब्धियां
- वर्ष 2013 में जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक।
- वर्ष 2014 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
- वर्ष 2016 में ओलंपिक में हिस्सेदारी।
- वर्ष 2016 में एशियन चैंपियन ट्रॉफी में स्वर्ण पदक।
- वर्ष 2017 में वर्ल्ड लीग राउंड-थ्री में स्वर्ण पदक।