2020/10/31

समस्तीपुर में चुनाव ड्यूटी के लिए दरभंगा जा रहे सीआइएसएफ जवान की मौत

BIHAR-SAMASTIPUR-दलसिंहसराय में शेखपुरा से दरभंगा जा रहे सीआइएसएफ के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। मृत जवान की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के अस्ता थाना क्षेत्र के नरार गांव निवासी प्रोतोष कुजूर के पुत्र इरणेश कुजूर (52) के रूप में की गई है। 

जानकारी के अनुसार बेगूसराय के तेघरा के पास हेड कॉन्स्टेबल इरणेश कुजूर की तबियत बिगड़ गई। दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इधर, जवान की मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच कर जवान के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि कंपनी के सब इंस्पेक्टर कमल खा के बयान पर यूडी केस दर्ज की गई है।