BIHAR-SAMASTIPUR- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उत्तर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या फंदा लगाकर कर दी। मृतका खानपुर निवासी उमेश सहनी की पत्नी शोभा देवी बताई गई है।
घटना गुरुवार की है। इस संबंध में मृतका की चाची गीता देवी ने स्थानीय थाना में एक FIR दर्ज करवाई है। जिसमें चचेरे दामाद को नामजद किया है। कहा है कि आरोपित घर जमाई के रूप में उसके भैंसुर रामवृत सहनी के घर पर सपरिवार रहता है।
विगत 29 अक्टूबर की दोपहर जब वह सिघियाघाट बाजार से अपने घर आई तो देखा कि उसकी चचेरा नाती-नतनी अपने आंगन में रो रही थी। घर के अंदर उसकी जयधी शोभा देवी घर के छप्पड़ वाली बांस से उसकी गर्दन रस्सी से लटकी हुई मिली।
शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी खोलकर उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मैत हो चुकी थी। कहा है कि बच्चों से पूछने पर बड़ी नतनी सरस्वती कुमारी ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर दी है।
आवेदिका ने पति-पत्नी के बीच आपस में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होते रहने की बातें कही है। POLICE ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।