2020/10/24

बिहार विधानसभा चुनाव-खगडिय़ा में सीएम नीतीश को सुनने पहुंची लोगों की भीड़

BIHAR-KHAGARIA-अलौली सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर उच्च विद्यालय मैदान में आज दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे यहां जदयू प्रत्याशी साधना देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्हें सुनने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी।

सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंध व्यवस्था की गई है। महाष्टमी का पर्व होने के बावजूद भी सभा स्थल पर लोगों की भीड़ अभी से ही दिखाई दे रही है। 

खास कर जदयू कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के चुनावी सभा को सफल बनाने में काफी सक्रियता दिखाई दे रही है। लोग जिले के विभिन्न प्रखंडों से पार्टी समर्थकों के साथ झंडा बैनर लिए सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं।

साढे बारह बजे के करीब पहुंचे सीएम

साढे बारह बजे के करीब सीएम नी‍तीश कुमार अलौली सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर उच्च विद्यालय मैदान पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही पूरा मैदान नारेबाजी से गूंजने लगा। सबसे पहले उन्होंने लोगों का अभिवादन कियात्र इसके बाद वह मंच पर पहुंचे। जहां कार्यकताओं ने माला पहनाकर उनका स्वानगत किया।