2020/10/21

प्रेम प्रसंग का मामला:प्रेमिका के हठ के आगे प्रेमी ने झुककर रचा ली शादी

DESK-बिहार-अमरपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय की सख्ती के कारण आखिर प्रेमिका को अपना प्रेमी का प्यार मिल गया। प्रेमी ने पुलिस की सख्ती देख भागलपुर के बुढ़ानाथ मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचा ली। 

मालूम हो कि अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नं आठ निवासी हरिमोहन साह की पुत्री लक्ष्मी कुमारी का शहर के वार्ड नम्बर बारह निवासी मनोज पोद्दार का पुत्र विकास कुमार के साथ प्रेम प्रसंग था। जब प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी शादी करने से साफ मुकर गया। 

थकहार कर प्रेमिका अपने प्रेमी के दरवाजे पर धरने पर बैठ गयी। लेकिन प्रेमी के घर वाले लड़की को भगा दिया। वहीं लड़की ने जान देने की नियत से प्रेमी का घर के आगे कीटनाशक दवाई खा लिया।

 लड़की की स्थिति बिगड़ने पर थाने में पदस्थापित दारोगा जमशेद खान लड़की को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने लड़की की जान बचा लिया। वहीं लड़की ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा थाने से न्याय की गुहार लगाई।