मिर्जामुराद में मिशन शक्ति के तहत सक्रिय पुलिस ने मंगलवार की रात प्रेमी युवक को हवालात की सैर करा दी। वहीं बुधवार की सुबह युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। प्रेमी और प्रेमिका दोनों ही हालांकि बालिग थे मगर परिजनों के समझाने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ लौट गई और परिजनों की तहरीर पर युवक को हवालात की हवा खानी पड़ गई।
मिर्जामुराद के वीरापुर (जोगियापुर) गांव निवासी युवक का क्षेत्र के ही डोमैला गांव निवासिनी अंतरजातीय युवती संग पिछले चार वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजनों को जब पुलिस से इस बाबत जानकारी हुई तो युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई।
वहीं पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर बुधवार को हवालात में डाल दिया। वहीं क्षेत्र में चर्चा इस बात की भी रही कि प्रेमी युगल मंगलवार को परिजनों से बचकर शादी रचाने थाने पहुंच गए थे। वहीं जानकारी होने के बाद महिला हेल्प डेस्क द्वारा युवती को समझा- बुझाकर परिजनों संग घर भेजने के साथ ही प्रेमी को हवालात में डाल दिया गया।