उतराखंड के हरिद्वार की एक युवती की फेसबुक पर गढ़वा के आदित्य प्रकाश नामक युवक से चार वर्ष पहले दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। एक-दूसरे के लिए जान देने की कसमें-वादे कर जब दो वर्ष पूर्व दोनों एक-दूसरे से रूबरू हुए तो फिर आदित्य प्रकाश ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता के अनुसार युवक जब भी उससे मिलता था, तब वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था। दो वर्ष पूर्व जब वह बिहार की राजधानी पटना में आरपीएफ से संबंधित परीक्षा देने आई थी, तब फोन पर उसकी बात आदित्य प्रकाश से हुई थी। युवक ने उसे गढ़वा आकर मिलने को कहा था। तब वह गढ़वा आकर पहली बार आदित्य प्रकाश से मिली थी।
क्या है मामलापीड़िता के अनुसार फेसबुक के माध्यम से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बात करते थे। बाद में आदित्य पीड़िता को शादी का झांसा देकर गढ़वा बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। आदित्य प्रकाश से शादी को लेकर युवती ने अपने माता-पिता को बड़ी मुश्किल से राजी किया था। युवती के अनुसार कुछ दिन पहले जब उसने आदित्य प्रकाश से शादी करने की बात की तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया और युवती से फोन पर बात करना बंद कर दिया।
इसके बाद युवती गढ़वा पहुंची और आदित्य प्रकाश से मिली। उसे अपने साथ शादी को लेकर किए गए कसमें वादे का हवाला देकर बात करनी चाही। लेकिन आदित्य प्रकाश ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आदित्य प्रकाश गुप्ता के विरुद्ध गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने आदित्य प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है।