विद्यापतिनगर फुटबॉल क्लब की स्थाई खिलाड़ी साधना प्रखंड अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी राम नरेश सिंह की पुत्री हैं। बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली साधना ने विस चुनाव में स्वीप आइकॉन बनाएं जाने पर कहा कि जिले में चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वह समर्पित होकर कार्य करेंगी ।
मेरा विशेष फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में होगा, वहीं शहरी क्षेत्रों में भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित करूंगी। साधना ने कहा कि वोट डालना सभी का अधिकार है । इस अधिकार से किसी को वंचित नहीं होना चाहिए।
इधर, साधना को चुनाव आयोग द्वारा स्वीप आइकॉन नियुक्त किए जाने पर विद्यापतिनगर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष पद्माकर सिंह लाला व सचिव धीरज कुमार सिंह ने कहा कि हमारे क्लब की खिलाड़ी का आइकॉन बनना इस सुदूरवर्ती ग्राम्यांचल के लिए गौरव की बात है।
साधना एक सफल आइकॉन बनें व जिले में रिकॉर्ड मतदान हो, इसके लिए क्लब सभी खिलाड़ी व पदाधिकारी मिलकर प्रयास करेंगे। क्लब के अध्यक्ष आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।