उन्होंने बताया कि घटना को लेकर कथित अपहृता की मां ने स्थानीय थाना में एक FIR दर्ज करवाई थी। जिसमें चोचाही भरपुरा वार्ड 15 निवासी शंकर सिंह के पुत्र राजीव कुमार को नामजद किया था।
दर्ज FIR में उसने कहा था कि आरोपित विगत एक वर्ष से उसकी पुत्री को कोचिंग पढ़ा रहा था। गत 3 अक्टूबर को उसकी पुत्री घर से अचानक गायब हो गई। सबकुछ ठीक ही चल रहा है। न जाने इस बीच उसने कौन सा पाठ पढ़ा दिया कि गत 3 अक्टूबर को उसकी पुत्री घर से अचानक गायब हो गई। अपने साथ नकदी व कुछ अन्य सामान भी लेकर चली गई। वह पूरे दिन छात्रा के लौटने का इंतजार करती रही। लेकिन, नहीं लौटी।
अपने सारे रिश्तेदारों यहां काफी खोजबीन की। मगर, उसका कोई पता नहीं चल सका। इस क्रम में जब आरोपित के घर पता करने गई तो मालूम हुआ कि उक्त तिथि से आरोपित भी घर से फरार है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्रा को बरामद करने में सफलता हासिल कर ली है।