वहीं दूसरी ओर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का नामांकन जारी है। इस फेज में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए 9 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है।
इस चरण के लिए 3 नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा व पटना के 94 सीटों पर मतदान होगा।इसके लिए 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 19 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
इस बीच राजद (RJD) ने दूसरे चरण के साथ-साथ तीसरे चरण के लिए भी अपने हिस्से आने वाली सीटों पर प्रत्याशियों को सिंबल देने शुरु कर दिये हैं।वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि हसनपुर से तेज प्रताप यादव, उजियारपुर से आलोक मेहता, मोहिउद्दीनपुर से एज्या यादव, मोरवा से रणवविजय साहू प्रत्याशी होंगे।