2020/10/12

मुंगेर में युवक ने फांसी लगा कर किया सुसाइड,प्रेम प्रसंग का मामले की भी जांच की जा रही है

BIHAR-MUNGER-मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के विषहरी स्थान मुहल्ला में युवक ने आत्‍महत्‍या कर दी। उसने अपने गले में रस्सी लगाकर जान दे दी। युवक का नाम ऋषभ कुमार है।

 घटना की जानकारी पिता प्रमोद साह ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। स्वजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 पुलिस युवक के मोबाइल को तलाश रही है। मोबाइल से मौत के राज का पता चलने का अनुमान है। स्‍वजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रेम प्रसंग का मामले की भी जांच की जा रही है।