पहले तो पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया और हंगामा नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन जब उक्त प्रत्याशी नहीं माना तो पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। उसे एसपी के कार्यालय में ले जाया गया। इसके बाद उसे नगर थाने की पुलिस अपने साथ ले गयी।
प्रत्याशी ने बताया कि उसका नाम अन्नु सिंह है और वह प्लूरल्स पार्टी की ओर से अपना नामांकन करने आया था। वह करीब दो बजे ही सदर एसडीएम के ऑफिस के गेट पर पहुंच गया था और अपनी पर्ची अंदर भेजकर अपने बुलावे की प्रतिक्षा कर रहा है। अन्नु सिंह का कहना था कि अचानक तीन बजे कहा गया कि उसका नामांकन नहीं होगा।
जब उसने इसका कारण जानना चाहा तो बकौल अन्नु सिंह गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे अपशब्द कहे। यहीं से बात बिगड़ गयी। अन्नु़ सिंह ने उस पुलिसकर्मी के द्वारा अपशब्द कहे जराने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते काफी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी।
इस दौरान कलेकट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मची रही। हंगामा की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ राघव दयाल भी पहुंच गए और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अन्नु सिंह नामांकन करने पर अड़ा रहा।
एसडीपीओ ने उसे समय समाप्त हो जाने की जानकारी दी और उसे अपने साथ एसपी कार्यालय में ले गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को उसे ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एसडीपीओ ने बताया कि समय समाप्त हो जाने के बावजूद उक्त युवक नामांकन करने पर अड़ा था और हंगामा कर रहा था। इधर औरंगाबाद के कुटुम्बा से आए एक प्रत्याशी ने भी बताया कि वह भी राघोपुर से नामांकन करने के लिए आया था।
दो बजे के करीब अपना कागज निर्वाची पदाधिकारी के पास भेजकर गेट पर बुलाये जाने का इंतजार कर रहा था, लेकिन उसे भी नहीं बुलाया गया।