2020/10/17

BIG BREAKING-चुनाव से पहले बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने घेरकर मारी ताबड़तोड़ गोली

DESK-UP फिरोजाबाद में बेखौफ अपराधियों भाजपा नेता डी के गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. डी के गुप्ता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे. 

अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेरकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. घटना शुक्रवार रात की बतायी जा रही है.

BJP नेता की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. कई जगहों पर लोगों ने उग्र प्रदर्शन भी किये हैं.

बता दें कि डी के गुप्ता का नारखी इलाके के नगला बीच गांव में किराने की दुकान थी. उनकी हत्या दुकान बंद कर घर आते समय की गयी है. 

परिजनों ने बताया कि डी के गुप्ता शुक्रवार को उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के नामांकन के लिए टूंडला गये थे. उसके बाद सीधे दुकान चले गये थे, जहां यह वारदात हुई.

हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है. परिजनों ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. परिजनों ने जिनके नाम बताये हैं, उनको आधार मानकर पुलिस अपनी जांच कर रही है.