विराट कोहली ने 90 रनों की शानदार पारी खेली। विराट की धमाकेदार परफॉर्मेंस पर अनुष्का शर्मा ने उन्हें फ्लाइंग किस दी। फ्लाइंग किस करते हुए अनुष्का की फोटोज फैन्स खूब शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि इन दिनों बेबी फिल्टर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। फैन्स अपने फेवरेट स्टार्स के फोटोज को इस फिल्टर से एडिट कर रहे हैं। इस बीच जिनकी फोटो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है वो है विराट और अनुष्का। दोनों इस फोटो में बहुत क्यूट लग रहे हैं।
वैसे अनुष्का इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। वह बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
कुछ दिनों पहले विराट से पूछा गया कि जनवरी में आपके घर नया मेहमान आने वाले हैं तो आपको कैसा लग रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा था कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा था, 'यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं, इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।'