2020/10/11

हाथरस के बाद हिमाचल में दरिंदगी, महिला से गैंगरेप के आरोप में 3 युवक को पकड़ा

DESK-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में 22 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हरोली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिल कुमार मेहता ने कहा कि "आगे की जांच जारी है।"

महिलाओं के रेप और निर्मम हत्या की घटनाएं आए दिन तेज होती जा रही हैं। इधर, हाथरस में युवती से गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हरियाणा के गुरुग्राम से महिला से हैवानियत की घटना सामने आई है। दरअसल, चार युवकों ने महिला से गैंगरेप किया इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

शहर के पॉश इलाके के डीएलएफ फेज-2 में एक 32 वर्षीय महिला से चार युवकों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद महिला को युवकों ने बेतरतीब तरीके से पीटा। पिटाई से महिला बुरी तरह घायल हो गई। पीड़िता के सर में गंभीर चोट के चलते पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 यहां उसे उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों युवक स्विगी और जमेटों में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही गुरुग्राम पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।