उसने पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरु में काम करता है और पत्नी सोनम देवी तीन बच्चों के साथ घर पर रहती थी। 21 सितंबर को परिवार वालों ने फोन पर जानकारी दी कि आरोपी प्रेमी सोनू कुमार पासवान उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
पत्नी अपने तीन बच्चों को घर में छोड़कर और हजारों के जेवरात व नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। लौटने पर जब वह पत्नी को लाने उसके प्रेमी के घर पहुंचा तो आरोपी व उसके परिजनों ने गाली-गलौज व मारपीट कर यह कहकर भगा दिया।