पकड़े गए बदमाश की पहचान वैशाली जिला के जनदाहा थाना क्षेत्र के यदुनंदनपुर वार्ड संख्या छह निवासी हरिश्चंद्र सहनी के पुत्र अमरनाथ सहनी, बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड संख्या-11 निवासी सोली राउत के पुत्र बिरजू राउत व समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर केसोपट्टी निवासी रामजतन राउत के पुत्र बैजनाथ राउत के रूप में हुई है।
इसकी जानकारी शनिवार को स्थानीय थाना पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को दी।
बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक टीवीएस अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, दारोगा चंद्रभूषण कुमार, एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह, सेक्टर सिपाही धनंजय कुमार, राजेश कुमार शामिल थे।
पकड़े गए बदमाशों ने भाग निकलने वाले अपने अन्य साथियों के नाम व पते बताए हैं।