इसके बाद से वह लगातार तनाव में रह रही थी। छोटी पहाड़ी निवासी बिजली मिस्त्री संत कुमार ने बताया कि दाेपहर करीब साढ़े 12 बजे 18 वर्षीय बेटी अंशु ने कमरे में पंखे से झूल खुदकुशी की है। सुबह में सभी एक रूम में सो कर उठे।
अंशु हाथ-मुंह धोने के बाद फिर से कमरे में सोने के लिए चली गई, जबकि अन्य बच्चे मां के साथ खाना बनाने में सहयोग कर रहे थे। जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तब शक होने के बाद उक्त कमरे में झांक कर देखा ताे पाया कि स्टूल के सहारे वह झूल रही है। मां ने बच्चों ने सहयोग उसे उतारा।
गुरुवार की रात घर में घुस आया था पड़ोसी
बताया जाता है कि 15 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे पड़ोस में ही रहने वाला युवक 19 वर्षीय मुनचुन घर में बुरी नीयत से घुस गया था। इसके बाद से ही वह तनाव में थी। युवती द्वारा शोर मचाए जाने पर भागने के क्रम में वह गंभीर रूप से जख्मी भी हुआ है।
हालांकि, लोगों का कहना है कि आरोपी की पिटाई हुई है। पूरे प्रकरण में शुक्रवार को दोनों पक्षों से समझौता भी कर लिया था। इस बीच खुदकुशी की घटना सामने आई है। युवती की सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं होने की बात पुलिस बताती है।