2020/10/12

पूर्वी चंपारण में ससुराल में रह रहे युवक ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

BIHAR-पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की एक महादलित बस्ती में ससुराल में रह रहे युवक आगम पासवान ने रविवार की रात गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार छौडादानो थाना क्षेत्र के थ्रेसरी गांव निवासी अगम अपनी ससुराल में ही पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। उसे 5 बच्चे भी हैं।

 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से उसकी पत्नी की साड़ी भी बरामद की है जिसे वह गले में फंदा लगाया था। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।