2020/10/12

दरभंगा-मौत का कुआं से भी गहरी है हायाघाट रेलपुल की खाई, फिर भी बाइक से पार करते हैं लोग, 40 फीट नीचे नदी में समा सकते हैं

BIHAR-DARBHANGA-यह तस्वीर हायाघाट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे पुल की है। पुल से प्रखंड की 5 पंचायतें घोषरामा, रसूलपुर, पौराम, पश्चिमी विलासपुर, सिरनिया पूर्वी रुस्तमपुर के लोग जिला मुख्यालय या आसपास के गांव पैदल, बाइक व साइकिल से आते-जाते हैं। 

जरा सी असावधानी से लोग 40 फीट नीचे नदी में डूब सकते हैं। हायाघाट प्रखंड मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क पर पिछले 25 दिनों से बाढ़ का पानी जमा है।

कई लोग हथौड़ी मुख्य सड़क के रास्ते हायाघाट प्रखंड जाते हैं या फिर हनुमाननगर प्रखंड से होते हुए 40 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाते हैं। कई लोग लंबी दूरी तय करने से बचने के लिए ये खतरा उठाते हैं। सीओ कमल प्रसाद साह ने बताया कि कोई भी समझने के लिए तैयार नहीं है। होमगार्ड जवान की तैनाती की गई थी। रोकने पर लोग उन्हीं से उलझ जाते थे।