रोसड़ा डीएसपी सहियार अख्तर के नेतृत्व में एक टीम बनी जिसमें थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय पुलिस अवर निरीक्षक राज किशोर सिंह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल सहायक अवर निरीक्षक महेश पासवान सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन कुमार महिला सिपाही पूजा कुमारी मंजुला कुमारी रूबी कुमारी एवं टाइगर सिपाही कौशलेंद्र पासवान की टीम बनाकर छापामारी की गई ।
जिसमें पूनम देवी पति मंटू नट साकिन बखरी रामपुर, थाना -बखरी (बेगूसराय) को दो लोडेड पिस्टल ,एक लोडेड देसी कट्टा, पिस्टल की गोली 26 पीस, देसी कट्टा की गोली तीन ( 303) पीस ,एक चोरी की मोटरसाइकिल ग्लैमर बीआर 33 ए ए 7039, आधार कार्ड, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल , महिला के पति का आधार कार्ड सहित बरामद की है । डीएसपी सहियार अख्तर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार महिला के पति मानव तस्करी के आरोप केस नंबर 58/20 में बेगूसराय जेल में बंद है ।
गिरफ्तार महिला के ऊपर भी देह व्यापार में लिप्त बखरी थाना में दर्ज कांड में फरार चल रही थी ।रोसड़ा कांड संख्या 314 /20 धारा 399/ 402/ 414 / रोसड़ा थाना में दर्ज किया गया है उपयुक्त उपरोक्त कांड में विकास कुमार उर्फ बल्लू पिता लल्लन राय नारायण पीपर थाना छौराही जिला बेगूसराय, राहुल कुमार पिता रामकुमार वर्मा साकिन + थाना छौराही जिला बेगूसराय ,पप्पू उर्फ माइकल उर्फ खुरखुरबा पिता हरेराम यादव साकिन- इजराहा थाना छौराही जिला बेगूसराय, सोनू यादव पिता स्वर्गीय जागेश्वर उर्फ नागौर यादव साकिब रेपुरा थाना छोराही जिला बेगूसराय प्रभात कुमार पिता महेश्वर राय साकिन सुखा पाकर रुपौली बजरंग समस्तीपुर, विवेक कुमार पिता नहीं मालूम रोसड़ा बाजार समस्तीपुर जो फरार चल रहा है ।
शहरियार अख्तर ने बताया की फरार चल रहे अपराधी की गिरफ्तारी बहुत जल्द होगी कन्हैया साह पिता गुलशन साह जो सिघिया थाना क्षेत्र के अपराधी हैं कुल 8 अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है गिरफ्तार महिला पूनम देवी पति मंटून नट ग्राम बकरी रामपुर थाना बखरी जिला बेगूसराय ने बताई अपराधी लोग एक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए बुलाया था उक्त महिला पर बखरी थाना में मामला दर्ज रहने के कारण फरार चल रही थी रोसड़ा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट