2020/10/19

पुष्पम प्रिया को मिली पार्टी, बन गईं 'प्लूरल्स' की उम्मीदवार; रजिस्ट्रेशन में देरी से अटक गई थी बात

BIHAR-पटना पार्टी रजिस्ट्रेशन में देरी से पुष्पम प्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की सूची में निर्दलीय उम्मीदवार हो गई थीं। भारत निर्वाचन आयोग के साफ्टवेयर में नाम अपलोड होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने पुष्पम प्रिया को 'द प्लुरल्स पार्टी' का उम्मीदवार बताया है। 

 जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि तकनीकी कारण से ऐसा होता है लेकिन जब साफ्टवेयर से अपडेट होता है तो सूची में भी सुधार कर दिया जाता है।


भारत निर्वाचन आयोग का पूरा लेखा जोखा इनकोर साफ्टवेयर पर होता है। इसमें पूरे देश के निर्वाचितों के साथ चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों का डेटा फीड होता है। पुष्पम प्रिया को 13 अक्टूबर को 'द प्लुरल्स पार्टी' को भारत चुनाव आयोग ने पार्टी का रजिस्ट्रेशन दिया था।

 पार्टी का रजिस्ट्रेशन देरी से किया गया और फिर इसी बीच पुष्पम ने नामांकन किया। निर्वाचन कार्य में लगे तकनीकी जानकारों का कहना है कि इनकोर साफ्टवेयर में पार्टी के रजिस्ट्रेशन का अपडेट देर से होने की वजह से ऐसा हुआ होगा। 

लेकिन जब साफ्टवेयर पर डाटा अपडेट हुआ तो पुष्पम के नाम के आगे से निर्दलीय उम्मीदवार की जगह 'द प्लुरल्स पार्टी' का उम्मीदवार बताया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय में चुनाव से लेकर नामांकन में लगे अफसरों का कहना है कि तकनीकी कारण से ऐसा हुआ है जो अब सही हो गया है।

निर्वाचन में लगे तकनीकी जानकारों का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग का पूरा डेटा इनकोर साफ्टवेयर पर होता है। इसमें नामांकन से लेकर चुनाव तक का पूरा लेखा-जोखा होता है।

 इसमें नामांकन से लेकर चुनाव परिणाम तक सभी हारे और जीते प्रत्याशियों का डेटा होता है। साफ्टवेयर से पूरे देश में चुनाव और चुनाव के बाद भी काम होता है।

INPUT-BHASKER