सहायक कमाडेंट अभिषेक कुमार ने बताया कि धनगांई थाना क्षेत्र के कदल गांव के हार्डकोर नक्सली रूपलाला सिंह भोक्ता को गांव से नक्सली पर्चा एवं पोस्टर के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में बताया कि रूपलाल सिंह कदल, बरसौदी, दिवनीयां गांव में बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का पर्चा लगातार चिपका रहा था। बताया कि पुछताछ के दौरान बताया कि चुनाव बहिष्कार और विधानसभा चुनाव को रक्त रंजीत करने तैयारी की गई है।
जानकारी के आधार पर एसएसबी जवान और जिला पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से धनगांई थाना क्षेत्र के जंगली इलाके मे नक्सली ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।