शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा बाबा केवल स्थान से थोड़ा सा पूरब एक पानी भरे खेत में किशोर की लाश को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृत किशोर के शरीर पर हल्के गुलाबी रंग का फुल टी शर्ट एवं नीचे गहरे नीले रंग की जींस पैंट है।आंख के निकट एवं गले पर मामूली खरोंच का निशान पाया गया है। प्रतीत होता है किशोर को अन्यत्र हत्या करने के बाद इस सुनसान जगह में लाकर फेंक दिया गया हो या मारने के बाद खेत में छोड़ दिया गया हो। हत्या किए जाने के अन्य कोई भी निशान शरीर पर नहीं पाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मृत युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होने की संभावना बताई गई है। मृत किशोर की लाश बरामद होने से मोरवा क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
रिपोर्ट-दीपक कु०शर्मा