बताया जाता है कि उचकागांव थाने के जमसड़ी गांव के रहनेवाले 40 वर्षीय अधिवक्ता नवीन कुमार बाइक से सिविल कोर्ट में मुकदमों की पैरवी के लिए आ रहे थे. इसी बीच थावे थाने के बेदू टोला के पास बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक रोकवाई और ताबड़तोड़ गोलियां मार दी।इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है. थावे और आसपास की प्रमुख सड़कों को सील कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.
Home
Bihar
Gopalganj
बिहार से बड़ी खबर-अपराधियों ने दिनदहाड़े सिविल कोर्ट के अधिवक्ता को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस
2020/10/21
बिहार से बड़ी खबर-अपराधियों ने दिनदहाड़े सिविल कोर्ट के अधिवक्ता को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस
BIHAR-GOPALGANJ- में बुधवार को बेखौफ अपराधियों ने सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन कुमार को गोलियों से भून दिया. घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. अधिवक्ता की शरीर में छह गोलियां लगी हैं.घटना थावे थाने के पास बेदू टोला के समीप हुई. बाइक सवार चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये. वहीं इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है.