BIHAR-SAHARSA- वैश्विक कोरोना महामारी में सभी विभागों ने मिलकर एक साथ काम किया। साथ ही इसमें मीडिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सिविल सर्जन डाक्टर अवधेश कुमार ने कहा कि कुछ महीनों में कोरोना महामारी को लेकर मीडिया ने समाज में सूचना देने व जागरूकता फ़ैलाने में अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे देश के सभी लोगों को इस संकट से उबरने में जागरूक किया जा सका है । साथ ही वे खुद भी कोरोना संक्रमण के उपाय अपना कर इस महामारी से बच सकें।
कोरोना को लेकर जागरूकता फ़ैलाने में मीडिया की भूमिका अहम
सिविल सर्जन डा. अवधेश कुमार ने कहा कि संकट की स्थिति में लोगों को उसके पीछे के कारणों, परिणामों और उससे बचाव की जानकारी की ज़रूरत होती है। ऐसे में लोगों की इन सभी ज़रूरतों को पूरा करने की ज़िम्मेदारी मीडिया की होती है। खास तौर पर कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मास्क पहनने, दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करने, हाथों को लगातार धोने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च ने मीडिया और स्वास्थ्य विभाग के बीच एक सेतु का काम किया
सिविल सर्जन ने कहा कि ऐसे नाज़ुक दौर में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपनी ज़िम्मेदारियां बखूबी निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस महामारी में हमारी सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च ने मीडिया और स्वास्थ्य विभाग के दरमियान एक सेतु का काम किया है। इस संस्था ने स्वास्थ्य विभाग की खबरों को अच्छे ढंग से मीडिया के द्वारा लोगों तक पहुंचाने का सराहनीय काम किया है। जिससे न केवल लोगों को मदद मिली बल्कि स्वास्थ्य विभाग को भी अपना मैसेज लोगों तक पहुंचाने में आसानी हुई है।
कोविड के नियमों का पालन करते हुए करें अपना काम मीडियाकर्मी :
सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार ने कहा मीडियाकर्मी कोरोना संक्रमण से बचते हुए अपना काम करें। क्योंकि वह दिन भर घर से बाहर रहते और हर एक जगह पर उनका आना-जाना होता है। वे लोगों के संपर्क में रहते हैं इसलिए कोविड के नियमों का पालन करते हुए मीडिया कर्मी अपने काम को करें ।
कोरोना संक्रमण में इन उचित व्यवहारों का करें पालन :
- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
- आंख, नाक और मुंह को छूने से
- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।
- घर आने पर स्नान करें।
- बाहर खाने बचें।
- कोविड के लक्षण दिखने पर कराएँ जांच ।