2020/10/24

बिहार: वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस,गांव में तनाव का माहौल

BIHAR-KATIHAR- अमदाबाद थाना क्षेत्र के करिमुल्लापुर पंचायत के वार्ड ग्यारह के सदस्य गौरी शंकर चौधरी की सोए अवस्था यें गोली मार हत्या कर दी गई।

हत्या का कारण पूर्व विवाद बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार की रात घटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल स्वजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिए जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार गौरी शकर चौधरी अपने घर के बरामदे पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज पर स्वजनों की नींद खुली और वै लोग गंभीर अवस्था में उन्हेंं लेकर कटिहार सदर अस्पताल पहुंचे। 

यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हेंं पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने की तैयारी के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।