साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें :
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना काल में वायरस से बचाव के लिए घर से बाहर जाने व वापस आने पर यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जोर भी दिया जा रहा है कि वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसलिए जरूरी है कि कोरोना काल में नहाने के तरीके में बदलाव किया जाए। तो आइए जानते हैं कि कैसे करें शरीर की सफाई?
1.नहाने के लिए यदि आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करें। जिससे संक्रमण की संभावना कम हो जाएगी ।
2.नहाने के समय गर्म पानी में नींबू डालें और नहाएं। इससे आपको ताजगी तो मिलेगी ही, साथ ही शरीर भी साफ रहेगा
3.नहाते समय यदि बालों को नहीं धोते हैं तो इसे भी धोना शुरू करें। क्योंकि हमारे बाल बहुत जल्दी गंदे होते हैं। इसलिए इनकी सफाई पर ध्यान देना चाहिए। शैम्पू से अपने बालों को अच्छी तरह से धोएं।
4 .नहाने के समय अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए गर्म पानी में नींबू, नमक व शैंपू भी डाल सकते हैं । इसमें कुछ देर तक अपने हाथों को डुबोकर रखें और फिर ब्रश से इन्हें अच्छी तरह से साफ करें व अपने नाखूनों को भी साफ करें।
5.नहाते समय अपनी नाभि की भी सफाई करें। इसके लिए रूई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रूई को हल्के गरम पानी में भिगोकर नाभि को आसानी से साफ किया जा सकता है। साथ ही आप रात में तेल डालकर सो सकते हैं और सुबह इसे अच्छी तरह से साफ कर लें।
6 .कानों की सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए कानों को अच्छी तरह अंदर तक साफ करें, क्योंकि कानों के अंदर बैक्टीरिया छिपे हो सकते हैं।
इन बातों का भी रखें खयाल :
- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।