BIHAR-DARBHANGA- जिला अंतर्गत जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटी दोनों के साथ रेप की खबर सामने आ रही हैं।मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ लोग महिला की नाबालिग बेटी को उठाकर ले गए। जब उसे इसकी जानकारी मिली तो उसने पीछा किया।
देखा कि खेत में उसकी बच्ची के साथ आरोपित गलत काम कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे भी पकड़ लिया। गंदा काम किया। इस दौरान आरोपितों ने मां के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीडि़ता मां को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेटी और मां के साथ दुष्कर्म होने की घटना से इलाके हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर पीडि़ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के सरफे आलम, कमरे आलम सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है।
इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि पीडि़ता और आरोपितों के बीच वर्षों से सड़क को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण पुलिस पूरे मामले की सत्यता जानने में जुटी है।