2020/10/16

समस्तीपुर में फिर मर्डर- पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-SAMASTIPUR-विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में कतिपय हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार की रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। उनकी मां कल्याणी देवी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं।

मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी विष्णुकांत चौधरी के पुत्र आशीष कुमार चौधरी के रूप में हुई है। मृतक गल्ला का काम करता था।इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

जानकारी के अनुसार आशीष चौधरी विद्यापतिनगर से नित्य दिन की तरह लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास घर लौट रहा था। तभी घर के कुछ ही दूरी के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने सीने व पेट में गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर स्वजनों का रो- रो कर बुरा हाल  है।