जानकारी देते हुए सिमरीबख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम सूचना मिली कि पहाड़पुर बाजार स्थित वार्ड नंबर चार में राजवीर चौधरी के पुत्र मुकेश चौधरी के द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही क्षेत्रों में चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च कर रहे थाना के सअनि पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों को त्वरित स्थल पर भेजा गया।
पुलिस बलों ने मुकेश चौधरी के घर में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर के पीछे में छुपा कर रखे शराब को बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद 25 लीटर शराब की जब्ती सूची तैयार करते शराब तस्कर मुकेश चौधरी के विरूद्ध मद्यनिषेद्य तथा उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। वहीं फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी जारी है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा