जगदानंद सिंह के बयान पर जदयू ने जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री पर राजद नेता के इस बयान को लेकर जदयू ने भी गुस्सा दिखाया। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो भी कहा वो पूरी तरह सच है। राजद की सरकार में ना तो कोई योजना थी, ना मिशन और ना ही कोई विजन। फिर कैबिनेट की बैठक होती क्या। उन्होंने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष से इस तरह के बयान की अपेक्षा नहीं की जाती।
आर्काइव रखा हुआ है, दो-दो घंटे बहस भी होती थी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी पहली वर्चुअल रैली यानी निश्चय संवाद में कैबिनेट बैठक को लेकर राजद पर निशाना साधा था। कहा था कि उनके पहले के 15 साल के शासनकाल में तो कैबिनेट की बैठक ही नहीं होती थी। कैबिनेट की प्रत्याशा में बैठक की जाती थी।
उस समय कैबिनेट के मंत्रियों का भी कोई सम्मान नहीं होता था। नीतीश कुमार के इसी बयान पर जगदानंद सिंह ने कहा कि कोई पागल मुख्यमंत्री ही इस तरह की भाषा बोल सकता है। कैबिनेट बैठक का आर्काइव रखा हुआ है। बैठक ही नहीं होती थी, दो-दो घंटे बहस भी होती थी, तब जाकर जन प्रयोगी योजनाओं की स्वीकृति मिलती थी।