2020/10/25

BIHAR-कपड़े धोने गईं दो लड़कियां डूबीं, एक का शव मिला,दूसरा का खोजबीन जारी

BIHAR-VAISHALI-महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव में नदी में कपड़ा धोने गई दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। दो किशोरियों के एक साथ मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

 घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक किशोरी का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरा का खोजबीन जारी है। इसके विरोध में सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर नाराजगी जताया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बाजार के वार्ड 14 निवासी साधु महतो की 14 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी तथा मोहन महतो की पुत्री पूजा कुमारी शनिवार को घर के समीप ही वाया नदी के मालियाबाड़ी घाट पर कपड़ा धोने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों किशोरी नदी की गहरे पानी में चली गई। जिससे डूबने से दोनों की मौत हो गई।काफी मशक्कत के बाद अंजू का शव तो बरामद हुई, लेकिन पूजा का नहीं मिला।