BIHAR- इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है। जहां सदर थाना क्षेत्र के आरएम कॉलेज कैम्पस में आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटना घटी है जिसमे गोली लगने से 30 वर्षीय मिक्की चौबे नामक युवक की मौके पर मौत हो गई .
वही एक युवक को गोली लगने से घायल हो गया है जिसे जख्मी अवस्था में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला का रहने वाला बताया जा रहा जिसकी आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
वहीं हत्या की घटना से गुस्साए लोगों ने शव को थाना गेट के सामने बीच सड़क पर शव को रख कर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन करते रहे। जिसके बाद मामला शांत कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी के दौरान मिक्की चौबे नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दिया गया।
जिसके बाद परिजन सहित ग्रामीण आक्रोशित हो गए जिसके बाद शव लेकर घटना स्थल से सीधा सदर थाना गेट पहुंचे जिसके बाद थाना के ठीक सामने शव को बीच सड़क पर रख कर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित कर दिया।
इस दौरन आमजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने मारपीट भी किया। वहीं मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया जिसके बाद जाम हटाया गया।
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जुट गई है।
रिपोर्ट-रितेश : हन्नी