2020/10/18

स्‍पा सेंटर में चल रहा था सेक्‍स रैकेट, दिल्‍ली-असम से आती थी लड़कियां,9 युवतियों सहित 3 युवकों को किया गिरफ्तार

DESK- इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।अलवर जिले के भिवाड़ी में अवैध रूप से स्पा की आड़ में देह व्यापार का कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. देह व्यापार के लिए लड़कियों को दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से बुलाया गया है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. 

भिवाड़ी में लंबे समय से अनैतिक कामों की सूचना मिलने पर स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गई जिसमें अनैतिक कार्य में लिप्त 9 युवतियों के साथ 3 लड़कों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया गया.एसपी भिवाड़ी के निर्देश पर सीओ हरिराम कुमावत ने बोगस ग्राहक को भेजकर पहले अनैतिक कार्य की पुष्टि करवाई. जब बोगस ग्राहक के द्वारा अनैतिक कार्य की पुष्टि हुई तो सीओ भिवाड़ी, भिवाड़ी थाना एसएचओ व यूआईटी फेज थर्ड थाने की टीम ने दबिश दी जहां से दो स्पा सेंटर से 9 युवतियों को गिरफ्तार किया गया. 


पुलिस की मानें तो पिछले काफी समय से उन्हें स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य की सूचना मिल रही थी. एक स्पा सुखम टावर में तो दूसरा क्रिष स्क्वायर में चल रहा था.